आप सभी का “Aaj Breaking” ब्लॉग में स्वागत है। इस आर्टिकल में हम आपको “PM Kisan 23th Installment Date 2026” के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि “PM Kisan 23th Installment Date 2026” कब जारी होगी। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। अतः पूरी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
पीएम किसान 23वीं किस्त कब आएगी?
PM Kisan योजना की पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। योजना के तय पैटर्न के अनुसार हर 4 महीने में नई किस्त जारी होती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यानि अगली 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है।
पीएम किसान योजना क्या है?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें।
23वीं किस्त पाने के लिए जरूरी काम
यदि आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आए, तो नीचे दिए गए काम समय पर जरूर पूरे करें:
1. e-KYC पूरा करें
भारत सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है।
2. आधार लिंक बैंक खाता
आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, तभी DBT के जरिए पैसा मिलेगा।
3. भूमि रिकॉर्ड सत्यापन
कुछ राज्यों में Farmer ID और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन भी जरूरी किया गया है।
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
किसान घर बैठे ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Farmers Corner में जाएं
- e-KYC विकल्प चुनें
- आधार नंबर दर्ज करें
- OTP सत्यापन पूरा करें
इसके अलावा किसान नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी बायोमेट्रिक e-KYC करा सकते हैं।
पीएम किसान 23वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी-अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले किसान PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- मोबाइल OTP से लॉगिन करें
- इसके बाद स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
किन किसानों की किस्त रुक सकती है?
निम्न कारणों से 23वीं किस्त अटक सकती है:
- e-KYC अधूरी होना
- आधार और बैंक खाते में नाम अलग होना
- गलत बैंक डिटेल
- भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि
- अपात्र लाभार्थी होना
किसानों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने अभी तक e-KYC, आधार लिंकिंग या भूमि सत्यापन नहीं कराया है, तो जल्द पूरा कर लें। सरकार द्वारा जारी की जाने वाली अगली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी और किसी भी गलती के कारण भुगतान रुक सकता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है, जिसे पढ़ कर आसानी से आप PM Kisan 23th Installment Date 2026 के बारे में पूरी जानकारी जान सकते हैं। PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त 2026 में जून-जुलाई के बीच आने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर e-KYC और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट कर लें ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।
2 thoughts on “PM Kisan 23th Installment Date 2026: पीएम किसान योजना में 23वीं किस्त के पैसे कब आयेंगे? जानें पूरी जानकारी”